5 Dariya News

म्यांमार में बम ब्लास्ट में 3 की मौत, 9 घायल

5 Dariya News

यांगोन 14-Feb-2023

म्यांमार के बागो क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। म्यांमार के राज्य प्रशासन परिषद ने ये जानकारी दी है। धमाका सोमवार को दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ। इसमें कहा गया है कि एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुरुषों और सात महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।