लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की जीरो राइनो पोचिंग के लिए असम सरकार की तारीफ
5 Dariya News
लॉस एंजेलिस 10-Feb-2023
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड एक्टर और पर्यावरण कार्यकर्ता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने असम सरकार के प्रयासों की सराहना की है। दरअसल, असम सरकार के प्रयासों से साल 2022 में एक भी एक सींग वाले राइनो (गैंडें) का शिकार नहीं हुआ। एक सींग वाले गैंडें भारतीय राज्य में लुप्त होते जा रहे हैं।
असम सरकार ने 1 जनवरी को घोषणा की कि 1977 के बाद पहली बार 2022 में राज्य में पशु के अवैध शिकार का कोई मामला सामने नहीं आया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कहा: 2021 में भारतीय राज्य असम की सरकार ने एक सिंग वाले गैंडे के शिकार पर रोक लगाने का निर्णय लिया था।
इसके पीछे कारण यह है कि 2000 से लेकर 2021 के बीच 190 जानवरों को मारा गया और ऐसा उनके सींग के कारण किया गया। 1977 से पहली बार ऐसा हुआ है कि इस वर्ष किसी भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ। अभिनेता ने इसे अच्छी खबर कहा। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 2,200 बड़े एक सींग वाले गैंडों का घर है, जो दुनिया की आबादी का लगभग दो-तिहाई है।
भारत के लिए ये और भी अच्छी खबर है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) ने रिपोर्ट दी है कि दुनिया की आबादी दुर्लभ गैंडों की संख्या 20वीं शताब्दी के अंत में लगभग 200 से बढ़कर लगभग 3,700 हो गई थी।