उपायुक्त रामबन मुसर्रत इस्लाम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान की स्थिति, निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की
5 Dariya News
रामबन 09-Feb-2023
उपायुक्त रामबन मुसर्रत इस्लाम ने आज उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपने संबंधित विभागों से संबंधित निर्देश पर की गई कार्रवाई की समीक्षा हेतु जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक बुलाई।
बैठक में सीएमओ कमल जाडू, डीएसएचओ विकास गुप्ता, सीएचओ अनिल गोरका, एडी फिशरीज फयाज अहमद षामिल हुए जबकि कई अन्य अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को उक्त निर्देशों को जमीनी स्तर पर अक्षरशः लागू करने और मासिक आधार पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अलावा लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया।
अतिक्रमण विरोधी अभियान की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित विभाग के पास पंजीकृत सरकारी भूमि की स्थिति और सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक उपयोगिताओं की स्थापना के लिए राज्य भूमि की आगे की आवश्यकता के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उपायुक्त ने डीआईओ, रामबन को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित सामग्री पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने हेतु प्रवर्तन एजेंसियों को नकली, मनगढ़ंत समाचार प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के नाम फॉरवर्ड करें।