5 Dariya News

साप्ताहिक ब्लॉक दिवसः डीडीसी राजौरी विकास कुंडल ने पाल्मा में जनसंपर्क शिविर की अध्यक्षता की

5 Dariya News

राजौरी 08-Feb-2023

साप्ताहिक ब्लॉक दिवस के एक भाग के रूप में, जिला विकास आयुक्त राजौरी, विकास कुंडल ने आज पाल्मा में एक जनसंपर्क शिविर की अध्यक्षता की। ब्लॉक दिवस में जनता और उनके प्रतिनिधियों ने डीडीसी को अपने क्षेत्रों के कई मुद्दों और मांगों से अवगत करवाया। 

उन्होंने सड़कों के समतलीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि, स्कूलों के उन्नयन, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने और अन्य की मांग की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जनता को शिक्षित किया और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

डीडीसी ने आयोजन के दौरान जनता द्वारा पेश किए गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उठाई गई मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, डीडीसी ने कहा कि ब्लॉक दिवस आम आदमी की वास्तविक शिकायतों के निवारण और सार्वजनिक सेवा वितरण को सुनिश्चित करता है।

उन्होंने आम जनता के कल्याण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि हम जिले के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रहे हैं। डीडीसी ने विभिन्न सरकारी सेवाओं के लाभार्थियों से अपने बैंक खातों में डीबीटी लाभ प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों को आधार से जोड़ने का आग्रह किया।

मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि पीडीडी सेक्टर की आरडीएसएस योजना के तहत जनता को पर्याप्त संख्या में बिजली के खंबे मुहैया कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के साथ जिले के प्रत्येक घर को कार्यात्मक नल का जल कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

स्वास्थ्य पर दवाओं के नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए, डीडीसी ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग और लत एक गंभीर मुद्दा है जिसे हमें दृढ़ संकल्प के साथ हल करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं के सशक्तिकरण के बारे में बहुत चिंतित है और इसलिए उनके कल्याण के लिए समय≤ पर विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला कैपेक्स बजट के योजना निर्माण के संबंध में उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों को सलाह दी कि वे अपने-अपने क्षेत्र की योजना बनाते समय स्थानीय मांगों के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने को भी कहा। 

बाद में, डीडीसी ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे पाल्मा-नगरोटा के काम का भी निरीक्षण किया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) राजौरी, मकबूल हुसैन ने बताया कि पुल की अनुमानित लागत 848.99 लाख रुपये है और पुल का काम छह महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।

इस कार्यक्रम में एसीडी विजय कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, सीएओ सोहन सिंह, सीईओ शिक्षा सुल्ताना कौसर, डीएसडब्ल्यूओ वकील अहमद भट्ट, एडी एफसीएस एंड सीए, एरीफ लोन और अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी षामिल रहे।