5 Dariya News

हयात होटल लुधियाना में सुखविंदर बिंद्रा द्वारा रेडीमेड गारमेंट्स व्यापार मेले का औपचारिक उद्घाटन

5 Dariya News

लुधियाना 07-Feb-2023

लुधियाना के फाइव स्टार होटल हयात में आज लुधियाना के होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेड फेयर का औपचारिक उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एस.  सुखविंदर सिंह बिंद्रा पूर्व अध्यक्ष युवा विकास और खेल विभाग (पंजाब सरकार) दुआरा किया गया।  इस होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स व्यापार मेले में देश-विदेश से हजारों की संख्या में व्यापारी आते हैं।  

यह मेला पूरे भारत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।  इस मौके पर नवजोत सिंह, तनवीर सिंह, शिकन सिंह, संजीव गाबा, गौतम भाटिया सहित होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स व्यापार मेले की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।इस मौके पर बिंद्रा ने कहा कि लुधियाना पूरे देश में होजरी का गढ़ है।  यहां से विश्व के सभी ब्रांड की आपूर्ति की जाती है।  इस मेले में हर साल हजारों की संख्या में देश-विदेश से व्यापारी आते हैं।  ऐसे व्यापार मेलों से शहर का नाम भी ऊंचा होता है।

बिंद्रा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व्यपारी वर्ग के साथ है। पंजाब में बीजेपी सरकार आने पर व्यपारी वर्ग का खास ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने ने अमित शाह व गजेन्द्र शिखावत का भी धन्यवाद किया।