5 Dariya News

सांसद मनीष तिवारी ने शहीद उधम सिंह भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का उद्घाटन किया

सांसद द्वारा 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी

5 Dariya News

मोहाली 04-Feb-2023

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने द्वारा आज शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को अपने संसदीय कोटे में से जारी 5 लाख रुपये की ग्रांट से शहीद उधम सिंह भवन की एंट्री से अंदर तक पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सांसद तिवारी ने हरमीत कंबोज पम्मा के निवेदन पर भवन का दौरा किया था और भवन की जनसेवाओं को देखते हुए यहां पेवर ब्लॉक बनाने के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की थी।इस मौके पर उन्होंने शहीद उधम सिंह के महान बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंदन जाकर जलियांवाला बाग में सैकड़ों भारतीयों के नरसंहार का बदला लिया था। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान सांसद तिवारी को संस्था ने सम्मान चिन्ह भी भेंट किया।जहां अन्य लोगों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष जसप्रीत सिंह गिल, राजा मोहाली एमसी, भवन के चेयरमैन भूपिंदर सिंह, दौलत राम कंबोज महासचिव, डिंपल कंबोज सचिव, हरमीत कंबोज पम्मा संयुक्त सचिव, बलदेव राज पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, जसविंदर सिंह बल्लू, सुखदेव भट्टी डिंपल कंबोज, बलदेव सिंह थिंद, राम किशन धुनकिया, केहर सिंह दोशी, अंकुश कंबोज,  हरजिंदर सिंह बालोगी भी मौजूद रहे।