5 Dariya News

गुलमर्ग हिमस्खलन से दो की मौत, चार को बचाया गया

5 Dariya News

गुलमर्ग 01-Feb-2023

जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में बुधवार को आए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। हिमस्खलन में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर विदेशी हैं। इनकी पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए लोग भी विदेशी पर्यटक हैं।

गुलमर्ग के अफरवाट हाइट्स में एक बड़े हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। आगे कहा गया, "हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हिमस्खलन से मारे गए दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चार लोगों को जिंदा बचा लिया गया।"

अधिकारियों ने कहा, यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है कि कहीं और शव हिमस्खलन के मलबे में दबे तो नहीं हैं।