5 Dariya News

इंडोनेशिया में भारी बारिश से बाढ़, एक की मौत

5 Dariya News

जकार्ता 28-Jan-2023

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से दर्जनों घर तबाह हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा, मानाडो सिटी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण टोंडानो नदी में बाढ़ आ गई है। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच उप-जिलों में बाढ़ आई है और छह उप-जिलों में 33 घरों में भूस्खलन हुआ है। बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सेंटर फॉर वोल्कैनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैजर्ड मिटिगेशन के अनुसार जनवरी में मानडो सिटी को बाढ़ से मध्यम से उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार बारिश शनिवार तक होती रहेगी।