5 Dariya News

क्या अवनि और अंबर के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां?

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Jan-2023

आज 'दिलदारियां' शो में हम देखेंगे कि अवनी इस वक्त बड़ी मुसीबत में फंस जाएगी जब उसकी मां शोभा उसे अंबर के साथ देख लेती है।अब तक हमने देखा है कि अवनी, अंबर दोनों बिना वजह लड़ते है और वह अंबर को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दे देती है। शो में आज कुछ चौंकाने वाला देखने को मिलेगा क्योंकि अवनी की स्कूटी गलती से एक रिक्शा से टकरा जाती है, जहां शोभा उसे अंबर के साथ देखती है। 

दूसरी ओर एक सच्चाई जो शोभा को बहुत परेशान कर देगी जब उसे पता चलेगा कि अवनी अंबर की कंपनी में उसे बिना बताए काम करती है।इस सच को सुनने के बाद शोभा की क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या अवनी को अब हमेशा के लिए नौकरी छोड़नी पड़ेगी? अवनी के साथ अब क्या होगा, देखिए शो "दिलदारियां" का आज का एपिसोड शाम 7 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।