5 Dariya News

मुसलमानों का तुष्टीकरण नहीं है पीएम मोदी का बयान : बसवराज बोम्मई

5 Dariya News

मैसूरु (कर्टक) 27-Jan-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में मुसलमानों के साथ समान व्यवहार करने और उनके साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने के बयान को मुसलमानों के तुष्टिकरण के रूप में नहीं माना जा सकता। यह बात मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को मैसूरु में कही। बोम्मई ने कहा, देश का नेतृत्व करते समय सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, इसे चुनाव की पृष्ठभूमि में नहीं देखा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, मुस्लिम समुदाय शिक्षा में पिछड़ रहा है और गरीबी से जूझ रहा है। इस पृष्ठभूमि में पीएम मोदी ने सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की बात कही है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी के कुछ नेताओं का यह बयान देना कि उन्हें मुस्लिम वोटों की आवश्यकता नहीं है, व्यक्तिगत टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पार्टी की अलग रणनीति है।