5 Dariya News

ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

5 Dariya News

मोहाली 26-Jan-2023

ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंतरता दिवस के शुभ मौके पर एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान छोटे छोटे देश -भक्तों ने एकता की भावना का गुणगान करते हुए इस दिन की महत्ता को महसूस किया। छोटे - छोटे  बच्चे तिरंगों टोपियाँ पहन कर, राष्ट्रीय झंडे ले कर अलग -अलग स्वतंत्रता सैनानियो  और राजनैतिक नेताओं के रूप में तैयार हो कर आए।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने देश-भक्ति के गीत गाए और जय हिंद और मेरा भारत महान के नारों के साथ पूरा कैंपस गूँज उठा। विद्यार्थियों ने प्यार और शान्ति के संदेश दिया।अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को अलग -अलग राष्ट्रीय चिह्नों बारे जागरूक भी किया।विद्यार्थियों के लिए बहुत सी मनोरंजक और रचनात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. जेके सिंह ने सब को गणतंतरता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को इस दिन के महत्व से जानकार करवाया।इस के साथ ही उन शिक्षा की महत्ता बारे बताते हुए जीवन में अच्छी कदरों -कीमतों को विकसित करन के लिए अध्यापकों की भूमिका बारे रौशनी डाली, जो उनको विश्व स्तरीय नागरिक बनने में सहायता करेगा।