5 Dariya News

इंडोनेशिया मास्टर्स: लक्ष्य सेनक्वार्टरफाइनल में, सायना नेहवाल बाहर

5 Dariya News

जकार्ता 26-Jan-2023

भारत के लक्ष्य सेन ने गुरूवार को इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सायना नेहवाल महिला एकल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गयीं। सातवीं सीड लक्ष्य ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के एनजी तजे योंग को 19-21, 21-8, 21-17 से हराया।

निर्णायक गेम में कड़ा संघर्ष हुआ और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी तीन अंक लगातार जीत कर अंतिम आठ का टिकट हासिल कर लिया। क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला चौथी सीड इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से होगा। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। 

इससे पहले दोनों 2020 एशियन टीम चैंपियनशिप में भिड़े थे जिसमें लक्ष्य ने जीत हासिल की थी। दूसरी तरफ सायना आठवीं सीड चीनी खिलाड़ी युई हान से लगातार गेमों में 15-21, 7-21 से हारकर बाहर हो गयीं।