5 Dariya News

क्या दीया पता लगा पाएगी कि ये महंगे उपहार कौन भेज रहा है?

5 Dariya News

चंडीगढ़ 23-Jan-2023

"सांझा सूफना" शो में दीया घर और अपने खेल में कड़ी मेहनत करती है, तो दूसरी तरफ दीया को उसके माता-पिता के नाम से महंगे उपहार भेजे जाते हैं।लोहड़ी के त्योहार को लेकर रंधावा के घर में खुशी का माहौल है जहां घर के सभी सदस्य जश्न की तैयारियां कर रहे हैं। इस जश्न के बीच कोई दीया को उसके माता-पिता के नाम से महंगे तोहफे भेजता है। 

लेकिन उपहारों को देखकर उसकी खुशी तब चिंता में बदल जाती है जब उसे उपहारों के पीछे की सच्चाई का पता चलता है।आखिर इन तोहफों का राज़ क्या है? क्या यह तोहफे दीया की जिंदगी में नई मुसीबत ले आएंगे? देखिए 'सांझा सूफना' का रोमांचक एपिसोड शाम 7 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।