5 Dariya News

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले माह छोड़ देंगी पद

5 Dariya News

वेलिंगटन 19-Jan-2023

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को घोषणा की कि वह छह साल तक सत्ता में रहने के बाद अगले महीने पद छोड़ देंगी। अर्डर्न, 37 साल की उम्र में 2017 में प्रधानमंत्री चुनी गईं थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण बताया। वह 7 फरवरी तक लेबर पार्टी के नेता के रूप में पद छोड़ देंगी। उसके बाद उनकी जगह किसी अन्य को पीएम चुना जाएगा।न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे।