कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वृद्ध आश्रम व चिल्ड्रन होम का दौरा कर बुजुर्गों व बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी
कहा, बुजुर्गों व बच्चों की हर जरुरत को पहल के आधार पर किया जाएगा पूरा
5 Dariya News
होशियारपुर 13-Jan-2023
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज रॉयल सिख यूथ क्लब के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राम कालोनी कैंप स्थित वृद्ध आश्रम व चिल्ड्रन होम का दौरा किया व बुजुर्गों और बच्चों के साथ लोहड़ी मना उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व कैबिनेट मंत्री जिंपा की धर्मपत्नी विभा शर्मा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बुजुर्गों व बच्चों को मूंगफली व रेवडिय़ां भेंट करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की। उन्होंने बुजुर्गों व बच्चों की समस्याओं को भी सुना और विश्वास दिलाया कि उनकी हर जरुरत को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर पार्षद विजय अग्रवाल, रॉयल सिख यूथ क्लब के डा. जतिंदर कौर, सुप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह के अलावा वरिंदर शर्मा बिंदू, सतवंत सिंह सियान, एडवोकेट अमरजोत के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।