5 Dariya News

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सुखविंदर बिंद्रा ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

5 Dariya News

लुधियाना 12-Jan-2023

स्वामी विवेकानंद आश्रम लुधियाना में आज वरिष्ठ भाजपा नेता स.  सुखविंदर सिंह बिंद्रा, पूर्व चेयरमैन युवा विकास एवं खेल विभाग (पंजाब सरकार) ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लुधियाना के सतीश चंद्र धवन गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रों ने सुखविंदर सिंह बिंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।  

सुखविंदर बिंद्रा ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।  उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं।  देश की प्रगति में युवाओं की अहम भूमिका होती है।  खेल के माध्यम से युवा सरकारी नौकरी में प्रवेश कर सकते हैं।  

उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दे ताकि युवा पीढ़ी अपनी मेहनत से देश की तरक्की में अपना योगदान दे सके।  बिंद्रा ने युवाओं से कहा कि नशे से दूर रहें।  उन्होंने छात्रों को बजुर्गों की सेवा करना सिखाया।