5 Dariya News

अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह के जीवन पर आधारित कैलेंडर किया जारी

5 Dariya News

लखनऊ 12-Jan-2023

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के जीवन पर केंद्रित एक कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में समाजवादी आंदोलन और सोच के इतिहास का जिक्र है। तस्वीरों के साथ मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी घटनाओं को संकलित किया गया है। 

कैलेंडर 12 पेज का है और इसे उदय प्रताप सिंह और दीपक कबीर ने डिजाइन किया है। बता दें, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।