5 Dariya News

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, एक लापता

5 Dariya News

श्रीनगर 12-Jan-2023

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग में आज सुबह दो हिमस्खलन आए। 'पहला हिमस्खलन सरबल क्षेत्र में और दूसरा सोनमर्ग के हंग क्षेत्र में आया।'

'सरबल हिमस्खलन के तहत अब तक एक मृत शरीर, शायद एक मजदूर का पता लगाया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है।'अधिकारियों ने बताया, "लोगों और मशीनरी की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू हो गया है। हिमस्खलन क्षेत्र के पास मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है।"