5 Dariya News

राजभवन ने निवर्तमान अधिकारियों को दी विदाई

5 Dariya News

जम्मू 10-Jan-2023

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज विशेष सुरक्षा बल के निवर्तमान निदेशक शक्ति कुमार पाठक और उपराज्यपाल के परिसहायक राहुल चाढ़क को गर्मजोशी से विदाई दी। उपराज्यपाल ने निवर्तमान अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और राजभवन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में उनकी ईमानदारी की सराहना की। 

उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और भविष्य में सफलता की कामना की।समारोह में उपराज्यपाल सचिवालय के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।