5 Dariya News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को मोहाली हवाई अड्डे के नज़दीक शहीद भगत सिंह की 5डी प्रतिमा लगाने के काम में तेज़ी लाने के लिए कहा

अति-आधुनिक प्रतिमा लगाने वाली प्रस्तावित जगह का लिया जायज़ा , शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की विचारधारा को देश को पेश सभी समस्याओं का समाधान बताया

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) 10-Jan-2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को यहाँ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की अति-आधुनिक 5डी प्रतिमा लगाने के काम में तेज़ी लाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने उस प्रस्तावित जगह भी जायज़ा लिया, जहाँ यह अति-आधुनिक प्रतिमा लगाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को यह बात सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि यह काम तय समय में मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह प्रतिमा नौजवान पीढिय़ों को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि इस प्रतिमा के द्वारा राज्य सरकार द्वारा इस धरती के महान सपूत को उचित श्रद्धाँजलि दी जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की विचारधारा देश को पेश सभी समस्याओं का समाधान है। भगवंत मान ने कहा कि इस हवाई अड्डे से देश और विदेशों में सफऱ करने वाले पंजाब के नौजवानों को शहीद की महान विरासत के बारे में जागरूक करने में यह प्रतिमा अहम भूमिका निभाएगी। 

इसके साथ-साथ यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी इस नौजवान राष्ट्रीय नायक द्वारा दिए गए महान बलिदान के बारे में याद करवाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह सामाजिक समानता, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी-भाईचारे के समर्थक थे। 

भगवंत मान ने कहा कि शहीद-ए-आज़म का सपना समाज को भ्रष्टाचार और बेइन्साफ़ी से मुक्त करना था। 

उन्होंने कहा कि सिफऱ् ऐसी विचारधारा के साथ ही भारत को विश्व का अग्रणी मुल्क बनाया जा सकता है।  मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नौजवान क्रांतिकारी भगत सिंह को न केवल एक नायक के तौर पर बल्कि उनके समाजवाद और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध जूझने के फलसफे के कारण भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस नौजवान शहीद का जीवन और दर्शन हमेशा नौजवान पीढिय़ों को देशभक्ति के जज्बे के साथ मुल्क की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। 

भगवंत मान ने दोहरायआ कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस महान कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। इस मौके पर डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सोनाली गिरि, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन, डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार, सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. सन्दीप गर्ग और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।