5 Dariya News

लुधियाना नगर निगम के काउंसलर समर्थकों समेत 'आप' में हुए शामिल

'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कराया पार्टी में शामिल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-Jan-2023

लुधियाना नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। मंगलवार को लुधियाना के वार्ड नंबर-38 के काउंसलर कुलदीप सिंह धनेसर(बिंटा) अपने करीब आधा दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर 'आप' में शामिल हो गए।सभी नेताओं को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया। 

कुलदीप सिंह धनेसर के साथ उनके साथी धरमिंदर सिंह सरां, मनी राम भगत और इशू टिगरा (यूथ कांग्रेस) समेत कई अन्य लोग भी आप में शामिल हुए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रिंस जोहर (इंचार्ज, वार्ड नंबर 36) और रवि टंडन(प्रधान, वार्ड नंबर 47) भी उपिस्थत थे।सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मान सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। 

मान सरकार के काम से पंजाब के लोगों में एक उम्मीद जगी है। विधानसभा की तरह ही नगर निगम चुनावों में भी आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।