5 Dariya News

कुवैत में सड़क हादसे में मारे गए चार प्रवासियों में एक भारतीय भी शामिल

5 Dariya News

कुवैत सिटी 10-Jan-2023

कुवैत के सालमिया शहर के बालाजत स्ट्रीट पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हुई चार प्रवासियों की मौत में एक भारतीय भी शामिल है। कुवैती नागरिक द्वारा चलायी जा रही एक कार ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में मरने वाले अन्य लोगों में एक मिस्र, एक जॉर्डन और एक अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं। 

हादसे में सड़क पर चल रहे कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक वर्ष 2022 में कुवैत में 731 भारतीयों की मौत हुई। इनमें से 581 को भारत लाया गया और 150 को स्थानीय रूप से दफनाया गया।