5 Dariya News

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा गाँव कांसल में कुश्ती मुकाबले प्रोग्राम में शिरकत

कहा, हलके के सभी विकास कामों को करने में राज्य सरकार लगातार यत्नशील

5 Dariya News

कांसल (एस. ए. एस. नगर) 07-Jan-2023

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने आज ज़िला एस. ए. एस. नगर के गाँव कांसल में गाँव वासियों की तरफ से करवाए गए विशाल कुश्ती मुकाबले प्रोग्राम में शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री ने बड़े इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार यत्नशील है। उन्होंने कहा कि पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और नौजवानों को नशों से दूर रखने के लिए लोक हित में कई फ़ैसले लिए गए हैं। 

मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टोलरैंस पर काम कर रही है और सरकार की तरफ से भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख़्त कदम उठाए गए हैं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही गाँव कांसल में कैंप लगा कर लेबर कार्ड बनाऐ जाएंगे जिससे श्रम विभाग के अधीन सरकार की अलग-अलग स्कीमों का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँच सके। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री को गाँव की समस्याओं से भी अवगत करवाया गया, जिसको सुन कर कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने गाँव कांसल के विकास के अधीन टोबे का जायजा भी लिया और गाँव के अन्य ज़रुरी विकास कामों के बारे भी लोगों से जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर कुश्ती मुकाबले प्रोग्राम के प्रबंधकों में हरमेस सिंह मेशी एम. सी. दरबारा सिंह, हरजिन्दर सिंह, हरविन्दर गिर, दिप्पी और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।