5 Dariya News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 07-Jan-2023

पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जबरन वसूली की साजिश रचने के एक मामले में सरारी का नाम सामने आया था। उनके इस्तीफे के बाद, राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने का फैसला किया। सरकार के सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल से पहले ही समय मांगा जा चुका है। 

इससे पहले विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। सरारी के इस्तीफे से मंत्रिपरिषद में चार पद खाली हो गए हैं। सरारी को जुलाई 2022 में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सितंबर में, एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो क्लिप को उनके करीबी सहयोगी तरसेम लाल कपूर ने लीक किया था। सरारी ने कहा है कि ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई है।