5 Dariya News

राज्य एचआरटीसी परिचालक संघ के प्रतिनिधिमंडल की उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट

5 Dariya News

धर्मशाला 05-Jan-2023

हिमाचल पथ परिवहन निगम परिचालक संघ के राज्य प्रतिनिधिमंडल ने आज धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की तथा अपनी मांगों से भी अवगत करवाया।उप मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगें पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से बचाने के लिए हम सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना होंगा।

प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा प्रदेश के प्रथम उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी।इस अवसर पर संघ के राज्य महामंत्री यशवंत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।