5 Dariya News

मेयर जेएमसी, पूर्व उप मुख्यमंत्रियों, जीओसी 16 कोर ने उपराज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

जम्मू 03-Jan-2023

मेयर जेएमसी राजिंदर शर्मा और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह और कविंदर गुप्ता ने आज राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।मेयर ने उपराज्यपाल को जम्मू नगर निगम के कामकाज से अवगत करवाया। उन्होंने अन्य मामलों के अलावा निगम द्वारा अपने कामकाज में सुधार हेतु हाल ही में पारित प्रस्तावों के बारे में भी जानकारी दी।

इस बीच, डॉ. निर्मल सिंह और कविंदर गुप्ता ने उपराज्यपाल के साथ सार्वजनिक महत्व के कई मामलों पर चर्चा की।इससे पहले, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, जीओसी 16 कोर ने उपराज्यपाल से भेंट की और उन्हें उभरते सुरक्षा परिदृश्य से अवगत करवाया।

राष्ट्र की सुरक्षा में सेना की भूमिका की सराहना करते हुए, उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा एजेंसियों के बीच सतर्कता और अधिकतम तालमेल पर जोर दिया।