5 Dariya News

मान सरकार आम लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए वचनबद्ध : कुलदीप सिंह धालीवाल

‘जनता दरबार’ के दौरान सुनी लोगों की 200 से अधिक शिकायतें

5 Dariya News

चंडीगढ़ 03-Jan-2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के आम लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए वचनबद्ध है। यह प्रगटावा पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, कृषि एवं किसान कल्याण और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री ने आज विकास भवन, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में करवाए साप्ताहिक ‘जनता दरबार’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनने के मौके पर किया।

स. धालीवाल ने सम्बन्धित मुख्यालय, चंडीगढ़ और ज़िला अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्दी निपटारा करने के निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों और समस्याओं का निपटारा बिना देरी करना यकीनी बनाया जा रहा है।स. धालीवाल ने बताया कि आज 200 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई है और मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को फ़ोन के द्वारा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने विभागों से सम्बन्धित कर्मचारियों/अधिकारियों को जन हित में मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।

स. धालीवाल आगे बताया कि राज्य सरकार लोगों के मामलों के हल के इलावा पंजाब के बहुपक्षीय विकास में उनको सक्रिय हिस्सेदार बना रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही लोगों की शिकायतें पर पंचायती ज़मीनों पर किये नाजायज कब्जों को छुड़वाने के लिए दूसरी मुहिम चलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पहली मुहिम के दौरान लगभग 10 हज़ार एकड़ से अधिक पंचायती ज़मीन को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाया गया है।