5 Dariya News

भाजपा ने नौजवानों का भविष्य किया बर्बाद : अखिलेश यादव

5 Dariya News

लखनऊ 02-Jan-2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। इनके लिए नौकरी रोजगार नहीं है। देश में रोजगार लगातार घट रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने आज यहां अपने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं।

केन्द्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग व्यापार और छोटे उद्योगधंधो को भी चौपट कर दिया है। कहा कि भाजपा नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिसम्बर महीने में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गयी है। 

जो पिछले 16 माह में सबसे ज्यादा है। सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी ने जो आकंड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार बेरोजगारी की दर इससे पहले 8 फीसदी थी। देश में शहरी बेरोजगारी की दर 8.96 फीसदी से बढ़कर 10.89 फीसदी हो गयी है। संतकबीर नगर में अकेले 50 से अधिक पावरलूम कारखाने बंद हो गए हैं। 

पिछले एक वर्ष से सूत के दामों में हो रही वृद्धि से लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। घाटे में डूबे बुनकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों के सामने आज रोजगार का संकट है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों की कमाई पर बुरा असर पड़ रहा है।भाजपा सरकार नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय दूसरे मुद्दों में उलझाएं रखने का प्रयास करती है।