5 Dariya News

मंडलायुक्त जम्मू ने जिलों में क्रियान्वित की जा रही पीएमडीपी सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

5 Dariya News

जम्मू 28-Dec-2022

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने आज जम्मू संभाग के जिलों में प्रधान मंत्री विकास कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निष्पादित की जा रही सड़क परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।बैठक में जम्मू के उपायुक्त अवनी लवासा, कार्यकारी निदेशक एनएचआईसीडीएल संदीप सुधेरा, जीएम एनएचआईडीसीएल कर्नल एस.एस. सांगवान, सहायक आयुक्त केंद्रीय प्रीतम लाल थाप्पा और अन्य संबंधित उपस्थित थे, जबकि डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर के उपायुक्तों ने संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

संभागीय आयुक्त ने एनएचआईडीसीएल द्वारा शुरू की गई सभी प्रमुख सड़क परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति में बाधा, यदि कोई हो, के बारे में पूछताछ की।जम्मू-अखनूर सड़क परियोजना के भूमि मुद्दों की समीक्षा करते हुए, यह बताया गया कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है और कार्य के निष्पादन हेतु एनएचआईडीसीएल को प्रदान किया गया है।

मंडलायुक्त ने चेनानी-सुधमहादेव रोड की स्थिति के बारे में पूछताछ करते हुए उपायुक्त उधमपुर को निर्देश दिया कि जमीन संबंधी कोई विवाद हो तो उसका समाधान किया जाए। एनएचआईडीसीएल को चनैनी-सुद्धमहादेव रोड पर चल रहे काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मंडलायुक्त ने खलैनी-खन्नाबल पैकेज प्, प्प्, प्प्प्, प्ट, ट और सिंगपोरा वैलू सुरंग सहित डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बनाई जा रही सड़क परियोजनाओं पर काम की प्रगति की भी समीक्षा की।मंडलायुक्त ने डोडा और किश्तवाड़ के उपायुक्तों को प्रतिष्ठित सड़क परियोजनाओं पर काम के सुचारू निष्पादन के लिए एनएचआईडीसीएल द्वारा प्रस्तावित सभी भूमि मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने उपायुक्तों को भूमि मुआवजे का भुगतान जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को बेहतर समन्वय और समय पर मुद्दों के समाधान हेतु जिला प्रशासन के साथ संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने उपायुक्तों को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने, कार्य स्थलों का दौरा करने और नियमित अंतराल पर सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने महाप्रबंधकों को परियोजनाओं के प्रत्येक हिस्से को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करने और नियमित आधार पर प्रगति रिपोर्ट साझा करने का भी निर्देश दिया।