5 Dariya News

गीत ढोली में हैरान कर देने वाला मोड़: गीत को मैनेजिंग डिरेक्टर के रूप में घोषित किया गया

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 28-Dec-2022

गीत ढोली की चल रही कहानी में हमने देखा की जसलीन अपनी ज़िन्दगी का एक बनहुत बढ़ा राज़ छुपाने की कोशिश में है। हाल ही में हमने देखा की जसलीन को एक औरत के ज़िंदा होने का पता चलता है जिसे वह सालों से मरी हुई समझ रही थी और अब वो एक तस्वीर को छुपाने की कोशिश कर रही है जो एक बहुत बढे राज़ का हिस्सा है।

 दूसरी ओर गीत हर उस मौके की तलाश में जिससे उसे भयारवी और जसलीन की रिश्ते की सच्चाई का पता चल सके। इस हिओ बीच एक खुशखबरी महरा परिवार के घर में खुशियां लती है जब जे के महरा गीत को अपनी कंपनी का मैनेजिंग डिरेक्टर घोषित करता है।असल में क्या छुपा रही हैं जसलीन? गीत कंपनी के एमडी के रूप में अपने पद का कैसे लाभ उठाएगी? देखिए गीत ढोली आज रात 8 बजे। ज़ी पंजाबी पर।