5 Dariya News

जो बाइडेन ने बर्फीले तूफान के घातक प्रभावों पर न्यूयॉर्क के गवर्नर से की बात

5 Dariya News

वाशिंगटन 27-Dec-2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल से फोन पर बर्फीले तूफान के घातक प्रभावों पर बात की। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने व्हाइट हाउस का हवाला देते हुए बताया कि बाइडेन ने गवर्नर को तूफान से निपटने के लिए हर प्रकार के सहयोग की पेशकश की। न्यूयॉर्क में बर्फऱ्ीले तूफान ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली है। 

देश भर में 50 से अधिक मौतें हुईं। होचुल ने सोमवार दोपहर ट्वीट किया कि वह इस तूफान से जानमाल के नुकसान से टूट गई है। न्यूयॉर्क के गवर्नर ने चेतावनी दी, तूफान कमजोर हो रहा है, लेकिन हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। कोई मौका न लें। घर पर रहें, सड़कों से दूर रहें और सुरक्षित रहें।