5 Dariya News

भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध

5 Dariya News

चंडीगढ़ 26-Dec-2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा पर्यावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने मलोट शहर को साफ़-सुथरा रखने और बीमारियाँ से बचाव के लिए गीले और सूखे कूड़े के सही तरीके से निपटारे के लिए छह टिप्पर दिए गए।  

सामाजिक सुरक्षा, महिला, बाल विकास मंत्री ने शहर की सफ़ाई के लिए गीले और सूखे कूड़े के सही तरीके से निपटारे के लिए टिप्परों को हरी झंडी देकर रवाना किया।कैबिनेट मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के शहरों, कस्बों और गाँवों को साफ़-सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

नगर काऊंसिल को शहर के गीले और सूखे कूड़े के सही तरीके से निपटारे के लिए छह टिप्पर दिए गए।उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को साफ़-सुथरा रखने के लिए अपना कीमती योगदान ज़रूर दें, जिससे बीमारियाँ से बचा जा सके। घरों के कूड़े को गीला और सुखा अलग-अलग रखा जाए।