5 Dariya News

सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी दिल्ली में राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरुई शामिल

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Dec-2022

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। उनके साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी थे। पदयात्रा के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे 'नफरत फैलाने' में विश्वास करते हैं, लेकिन आम लोग 'सद्भाव' चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, "बीजेपी और आरएसएस की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैं नफरत के बाजार में प्यार बेच रहा हूं।"आज सुबह बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे आश्रम पहुंचेगी। एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगा। और हजरत निजामुद्दीन और इंडिया गेट से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगा।लाल किले पर पहुंचकर राहुल गांधी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और 3 जनवरी तक छुट्टी लेंगे।