5 Dariya News

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर वशिष्ट को मिली जिला भाजपा की कमान : फोटो सहित

5 Dariya News

मोहाली 21-Dec-2022

भारतिय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की ओर से राज्य के सभी जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और उन्हें अपने-अपने जिलों में भाजपा की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर एवं इंडस्ट्रिलिस्ट्स संजीव वशिष्ट को भाजपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

संजीव वशिष्ट भाजपा के स्टेट कार्यकारी सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं पिछले लंबे समय से निभाते आ रहे हैं और पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा वशिष्ट ने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में मोहाली विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था और पंजाब में लंबे समय तक राज करने वाली शिरोमणि अकाली दल से मोहाली सीट पर दोगुणे वोट बटौरे थे। 

संजीव वशिष्ट ने कहा कि पार्टी हाई कमान की तरफ से उनपर जो भरोसा जताया गया है वो उसे पूरी तनदेही से निभागने का प्रयास करेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे जैसे की वो पहले भी करते आए हैं। गांव-गांव जाकर घर-घर पर केंद्र की मोदी सरकार की लोकहित नीतियों को पहुंचाने का काम और ज्यादा जोश से जारी रहेगा।

पड़े-लिखे परिवार से संबंध रखते हैं वशिष्ट

संजीव वशिष्ट जहां खुद एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं वहीं एक पढ़े-लिखे परिवार से संबंध रखते हैं। वशिष्ट के पिता चीफ इंजीनियर के पद से रिटार्ड हुए हैं। जबकि उनकी बड़ी बहन पेशे से डॉक्टर हैं जिनकी शादी एक आईएएस ऑफिसर के साथ हुई है। उनकी छोटी बहन आईटी प्रोफेशनल हैं और उनकी शादी भी इंजीनियर से हुई है।

वशिष्ट की पत्नी ने एलएलएम किया हुआ है और बेटी कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रही हैं और बेटा नॉन मेडीकल स्ट्रीम में प्लस वन कर रहा है। इसके अलावा संजीव वशिष्ट मोहाली इंडस्ट्रिज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, ब्राह्मण सभा मोहाली और सेवा भारती संस्था में भी उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।