5 Dariya News

खेल मंत्री मीत हेयर ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एफ. आई. एच. नेशनज़ कप जीतने पर दी बधाई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Dec-2022

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने स्पेन में बीती रात सम्पन्न हुये आठ मुल्कों के एफ. आई. एच. नेशनज़ कप में भारतीय महिला हॉकी टीम की खि़ताबी जीत पर मुबारकबाद दी है।वलेंसिया शहर में हुए नेशनज़ कप के फ़ाईनल में भारतीय टीम ने मेज़बान स्पेन को 1-0 के साथ हरा कर टूर्नामैंट जीते। 

पंजाब की गुरजीत कौर ने फ़ाईनल के छटे मिनट में गोल किया जोकि निर्णायक साबित हुआ। इससे पहला सेमी फ़ाईनल में भारत ने आयरलैंड को पैनल्टी शूट आउट में 2-1 से हराया था। लीग राउंड में भारतीय टीम ने ग्रुप बी में तीनों ही मैच जीत कर पहला स्थान हासिल किया था।

मीत हेयर ने इस उपलब्धि पर समूची टीम को बधाईयाँ देते हुये कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारतीय टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह और भी खुशी की बात है कि टीम की कप्तान सविता पुनिया को टूर्नामैंट की सर्वश्रेष्ठ गोलची/गोलकीपर घोषित किया गया। पूरे टूर्नामैंट के दौरान भारतीय टीम अपराजित रही।