5 Dariya News

पूर्व मंत्री आशु का भगौड़ा पी.ए. पंकज मल्होत्रा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

भगौड़े होने की अदालती कार्यवाही के कारण विजीलैंस ब्यूरो के आगे किया आत्म-समर्पण

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Dec-2022

राज्य की अनाज मंडियों में हुए करोड़ों रूपए के ढुलाई सम्बन्धी टैंडर घोटाले में पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज भगौड़े चले आ रहे मुलजिम पंकज मल्होत्रा उर्फ मीनू मल्होत्रा को गिरफ़्तार कर लिया, जब उसने लुधियाना में विजीलैंस ब्यूरो के कार्यालय में आत्म-समर्पण किया। यह मुलजिम पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के साथ प्राईवेट तौर पर निजी सहायक (पी.ए.) के तौर पर काम करता रहा है।  

विजीलैंस द्वारा चलाई गई कानूनी कार्यवाही के कारण उसे अंदेशा था कि अदालत उसे इस घोटाले में भगौड़ा (पी.ओ.) घोषित कर सकती है, क्योंकि विजीलैंस ब्यूरो ने पहले ही उसे और एक अन्य दोषी इन्दरजीत सिंह उर्फ इंडी जो उक्त पूर्व मंत्री का पी.ए.सी, के विरुद्ध इस संबंधी अदालती कार्यवाही शुरू कर दी थी और उस केस की सुनवाई की अगली तारीख 23-12-2022 निर्धारित की गई थी। उसे कल लुधियाना की सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मुकदमे में ब्यूरो द्वारा पहले ही ठेकेदार तेली राम, जगरूप सिंह, सन्दीप भाटिया और गुरदास राम एंड कंपनी के मालिकों/ भागीदारों के साथ-साथ पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के अलावा अलग-अलग अनाज मंडियों में लेबर और ढुलाई के टैंडर आवंटित करने के लिए सम्बन्धित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 12, 13(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. नम्बर 11 तारीख़ 16-08-2022 के अधीन केस दर्ज किया गया था।  

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुलजिम तेली राम, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, कृष्ण लाल धोतीवाला और अनिल जैन (दोनों आढ़तिये) को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है और इस समय सभी न्यायिक हिरासत के तौर पर जेल में हैं। इसके अलावा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले ही लुधियाना की सक्षम अदालत में भारत भूषण आशु, तेली राम और कृष्ण लाल के विरुद्ध सप्लीमैंट्री चालान पेश किया जा चुका है।  

अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इस केस में कठिन पड़ताल और सबूतों की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त भारत भूषण आशु के पास पी.ए. के तौर पर काम करने वाले मुलजिम मीनू मल्होत्रा ने साल 2020-21 के लिए अनाज मंडियों में लेबर और ढुलाई के टैंडर आवंटित कराने के लिए पूर्व मंत्री के साथ दोषी ठेकेदार तेली राम की बैठक करवाने के लिए उसके पास से 6 लाख रुपए रिश्वत ली थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।