5 Dariya News

सुखविंदर बिन्द्रा लोधी क्लब स्पोर्ट्स कार्निवाल 2022 "रन फॉर हेल्थ" मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

5 Dariya News

लुधियाना 16-Dec-2022

सुखविंदर बिन्द्रा सीनियर भाजपा नेता व पूर्व राज्य चेयरमैन (पंजाब), खेल और युवा सेवाए विभाग (पंजाब सरकार) लोधी क्लब स्पोर्ट्स कार्निवाल 2022 "रन फॉर हेल्थ" मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल हुए।बिन्द्रा ने कहा कि दौड़ना जीवन का सबसे बड़ा रूपक है क्योंकि आप इसमें से वही निकालते हैं जो आप इसमें डालते हैं। दौड़ने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। 

आज के समय मे दौड़ने वाला व्यक्ति कई मानसिक व शरीरक बीमारियो से बच जाता है। उन्होंने लोधी क्लब स्पोर्ट्स कार्निवाल 2022 "रन फॉर हेल्थ" मैराथन का आयोजन करने पर क्लब के आयोजकों के धन्यवाद किया। उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के विकास के प्रति समर्पित है। पंजाब में बीजेपी की सरकार आने पर युवाओं के विकास के लिए हर प्रयास किया जायेगा।

इस दौरान विभिन्न आयु समूहों के सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नितिन महाजन - महासचिव, राम शर्मा - खेल सचिव और निशित सिंघानिया व अन्य उपस्थित थे।