5 Dariya News

रूस की तेल रिफाइनरी में आग लगने से 2 की मौत

5 Dariya News

रुस 15-Dec-2022

रुस में एक तेल रिफाइनरी में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। तास न्यूज एजेंसी के अनुसार, इरकुत्स्क के एंगास्र्क में रिफाइनरी में सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जांच समिति विभाग आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।

इरकुत्स्क विभाग के अधिकारी का कहना है कि, इस आग की चपेट में आए लोगों में से एक अस्पताल में भर्ती है और 4 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आग 2,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई है।