5 Dariya News

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्रांजिट आवासों के चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की

5 Dariya News

बारामूला/बांदीपोरा 14-Dec-2022

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बारामूला और बांदीपोरा में पीएम पैकेज कर्मचारियों हेतु ट्रांजिट आवास के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और साथ ही इनकी समीक्षा भी की। उपराज्यपाल ने दोनों स्थलों पर किए जा रहे कार्यों की प्रगति का पता लगाया और सभी कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। 

उन्होंने बारामूला और बांदीपोरा में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों से बातचीत की।संबंधित उपायुक्तों ने बिजली, जलापूर्ति और अन्य अतिरिक्त कार्यों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में उपराज्यपाल को जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के. पोल, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार,  आयुक्त/सचिव राजस्व विभाग विजय कुमार बिधूड़ी, उपायुक्त बारामूला डॉ. सेहरिश असगर, उपायुक्त बांदीपोरा डॉ. ओवैस अहमद और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।