5 Dariya News

चक्रवात मंडूस से 3 की मौत, श्रीलंका में 21,000 से अधिक प्रभावित

5 Dariya News

कोलंबो 12-Dec-2022

श्रीलंका में चक्रवात मंडूस के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति से 3 लोगों की मौत हो गई और 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि, 19 लोग घायल हुए हैं और प्रभावित लोग 16 जिलों के 6,113 परिवारों के हैं। 

द्वीप देश के विभिन्न हिस्सों में 5,639 घरों को नुकसान पहुंचा है। डीएमसी के उप निदेशक प्रदीप कोडिपिली ने मीडिया को बताया कि, उन्होंने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। डीएमसी ने कहा कि, मंडूस का प्रभाव बहुत कम हो गया है लेकिन फिर भी श्रीलंकाई लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।