चंडीगढ़ स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सीजीसी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा
5 Dariya News
लांडरा 29-Nov-2022
सीजीसी लांडरा के तीन छात्रों ईशान गर्ग, दीपक और रोहन दास गुप्ता ने हाल ही में संपन्न हुई चंडीगढ़ स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल कर संस्था का नाम रौशन किया है। आईटी इंजीनियरिंग के छात्र ईशान ने 83 किलो वेट कैटेगरी में स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट में 525 किलो वजन उठाकर गोल्ड पदक को अपने नाम किया।
सीजीसी लांडरा के फार्मा डी में पढ़ाई कर रहे दीपक ने 74 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर पदक पर विजय हासिल की। उन्होंने कुल 482.5 किलो वजन उठाया। बी. कॉम की पढ़ाई कर रहे रोहन ने 59 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 372.5 किलो वजन उठाया। इस बात पर भी गौर करने की ज़रुरत हैं कि इन्हीं तीनों छात्रों ने अक्तूबर 2022 में आयोजित हुए आईकेजीपीटीयू इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग और बेस्ट फिज़िक टूनार्ममेंट में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम किया था।
अपनी खुशी को सांझा करते हुए छात्रों ने कहा कि अब वे अगले वर्ष पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारी पर ध्यान देंगे। ईशान ने अपना अनुभव साझा करते हुए आगे कहा कि सीजीसी ने उन्हें प्रशिक्षित करने और चैंपियनशिप में भाग लेने के पर्याप्त अवसर प्रदान करके एक पावर लिफ्टर के रूप में अपने करियर को आकार देने में सहायता की है।
ईशान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह आने वाले टूर्नामेंट में पदक जीतकर अपने कॉलेज का नाम रौशन करेंगे। सीजीसी लांडरा के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेसीडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और साथ ही भविष्य में आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं दीं।