5 Dariya News

यूथ के विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन बहुत उत्तम : सुखविंदर सिंह बिन्द्रा

मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2022 चैंपियनशिप का आयोजन

5 Dariya News

लुधियाना 29-Nov-2022

मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2022 चैंपियनशिप का आयोजन लुधियाना के उपकार नगर के  दशहरा मैदान में किया गया। देश के नो राज्यों से प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुखविंदर सिंह बिन्द्रा का सभी आयोजन कर्ताओ ने स्वागत किया। इसका आयोजन इंडियन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन व लुधियाना हाईट के सहयोग से किया। 

इसमें नॉर्थ इंडिया के 300 बॉडीबिल्डर ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से परलाहध ओसवाल दिल्ली मिस्टर नॉर्थ इंडिया बनेऔर जूनियर वर्ग से हरियाणा के अमित जोगी मिस्टर नॉर्थ इंडिया बने।इसमें मुख्य मेहमान सुखविंदर बिंद्रा व  संजय विनायक भाई जोशी ने निभाई। बिन्द्रा ने कहा कि यूथ के विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन बहुत अच्छा है। इस से यूथ को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस से नोजवान नशे से दूर रहते हैं। उनका शरीरक व मानसिक विकास भी होता है। बीजेपी की सरकार आने पर युवाओं के लिए बहुत से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। मुख मेहमानों दुआरा इस चैंपियनशिप में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर हर्ष चेतली, जतिंदर सलारिया, विजय दानव व अन्य उपस्थित थे। आयोजन कर्ता जॉली सिंह व उनकी टीम ने सभी का धन्यवाद किया।