5 Dariya News

बैतूल में धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्याYouth killed by stabbing with sharp weapon in Betul

5 Dariya News

बैतूल 21-Nov-2022

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक की धारदार हथियार से एक दर्जन से ज्यादा वार कर नृषंस हत्या कर दी गई। हत्या की वजह और आरोपियों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मांझी नगर क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ षव मिला। 

वह मृतक मूल रूप से छिंदवाड़ा से छिंदवाड़ा का निवासी है ,वह कुछ समय से टिकारी क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि सचिन नंदवंशी (19) का शव मांझी नगर छात्रावास के पीछे श्मशान के पास स्थित खुले मैदान में हमलापुर के पास सोमवार सुबह मिला है। 

शव का एफएसएल व फिंगरप्रिंट प्रभारी आबिद अंसारी द्वारा भी निरीक्षण किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतक के सिर, चेहरे, सीने एवं पीठ में 16 से 17 घाव के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।