5 Dariya News

सुखविंदर बिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ अहम मुलाकात की

लुधियाना के नोजवानों के लिए बिज़नेस आई टी पार्क बनाने की मांग की

5 Dariya News

होशियारपुर 18-Nov-2022

सुखविंदर सिंह बिंद्रा सीनियर भाजपा नेता व पूर्व स्टेट चेयरमैन पंजाब यूथ विकास व खेल विभाग (पंजाब सरकार) ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत  केंद्रीय जल शक्ति विभाग (भारत सरकार) व पंजाब इंचार्ज के साथ होशियारपुर में एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। उन्होंने लुधियाना के नोजवानों के लिए बिज़नेस आई टी पार्क बनाने की मांग केन्द्र सरकार से की है। 

केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह भारत के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री हैं। माननीय प्रधान मंत्री श्री मोदी जी ने उन्हें पंजाब की कमान सौंपी है।पूर्व चेयरमैन बिंद्रा ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाबियों के हित के लिए बहुत कार्य करने की प्लानिंग है। 

बिंद्रा ने लुधियाना के नोजवानों के विकास व नोकरी के लिए बिज़नेस आई टी पार्क बनाने की मांग माननीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की है। बिंद्रा ने कहा कि आज का नोजवान पंजाब में उनके मुताबिक नोकरी न होने के कारण बाहर जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि गुड़गांव व बेंगलोर की तरह लुधियाना में भी बिज़नेस आई टी पार्क बनाया जाये, जिस से यहाँ के नोजवानों को अपने शहर में ही मन मुताविक नोकरी मिल जायेगी , इस से विदेशी कंपनियां लुधियाना ने आएगी और हमारा लुधियाना बहुत आगे बढ़ सकेगा। 

उन्होंने ने पूर्ण बीजेपी कोर कमेटी, प्रधान मंत्री मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद किया।चेयरमैन बिंद्रा ने कहा कि 2024 में भाजपा को पंजाब में लाने पर लुधियाना शहर के नोजवानों की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।