5 Dariya News

एलपीयू द्वारा 'दृष्टिहीन' व्यक्तियों के लिए दो दिवसीय वर्कशॉप की मेजबानी

इस वर्कशॉप के लिए एलपीयू ने एनजीओ सक्षम के साथ सहयोग किया, जिसमें 300 दृष्टिबाधित व्यक्तियों ने भाग लिया

5 Dariya News

जालंधर 18-Nov-2022

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने कैंपस में 'दृष्टिहीन ' व्यक्तियों के लिए  दो दिवसीय  संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। एलपीयू ने 'टेक फिएस्टा' नाम की इस वर्कशॉप के लिए एनजीओ सक्षम के साथ सहयोग किया, जिसका उद्देश्य उन चुनौतियों को  समझना  है जिनका  सामना  दृष्टिबाधित  लोगों को करना पड़ता है और साथ ही उन चुनौतियों के लिए प्रौद्योगिकी समाधान भी प्रदर्शित करना है।

कार्यशाला में राज्य भर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 300 दृष्टिबाधित व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके अलावा, एलपीयू  के लगभग 500 स्टूडेंट स्वयंसेवकों  ने भी प्रशिक्षण  सत्रों  के दौरान  इनकी विशेष  रूप से कंप्यूटिंग  और एंड्रॉइड  कौशल  पर सहायता के लिए भाग लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए, एलपीयू के  चांसलर डॉ. अशोक  कुमार  मित्तल  ने आयोजकों  को बधाई  दी और प्रतिनिधियों की शारीरिक चुनौतियों  को पार  करने  और जीवन  में उत्कृष्टता  हासिल करने की उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की। दुनिया के सभी सक्षम  व्यक्तियों  को संबोधित  करते हुए, डॉ मित्तल  ने कहा, "हमें दृष्टिबाधित लोगों से सीखना चाहिए कि  कैसे कठिनाइयों को दूर किया जाए और दृढ़ता से काम करके जीवन में सफलता प्राप्त की जाए।" 

डॉ. मित्तल ने दृष्टिबाधित महान संत सूरदास जी का भी जिक्र किया, जिनके मंत्रमुग्ध कर देने  वाले  वचन  आज भी हम सभी का  मार्गदर्शन  करते हैं।डॉ मित्तल ने यह भी घोषणा की कि एलपीयू परिसर में नेत्रहीनों को शिक्षा की पहुंच प्रदान करने के लिए एलपीयू  सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि एलपीयू नेत्रहीनों को एलपीयू के फैकल्टी और विद्यार्थियों  के माध्यम से नई तकनीकों पर मुफ्त प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।

इस अवसर पर  प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल, महाप्रबंधक श्रीमती दीपिका सूद  और प्रोफेसर डॉ प्रेम सागर,  सक्षम (पंजाब शाखा) से  और सक्षम (नई दिल्ली) से सुश्री सोनाली भी उपस्थित थीं। शुरुआत के  दौरान, सुश्री सूद ने  इस बात पर  प्रकाश  डाला कि उनके एनजीओ ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उदार प्रयासों के लिए अग्रणी  एलपीयू से संपर्क किया। उन्होंने एलपीयू में हर रूप में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। 

प्रो डॉ प्रेम सागर ने भी एलपीयू के विद्यार्थियों  और स्टाफ सदस्यों की मानवीय संवेदनाओं के लिए प्रशंसा की।महत्वपूर्ण  सम्बोधन, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए उपकरणों की सुविधा का प्रदर्शन, और सहायक प्रौद्योगिकी, तकनीकी सहायता और उपकरणों का उपयोग कैसे करें, इस पर प्रशिक्षण आदि इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। 

दो प्रतिनिधियों उमर और मोहित ने यह भी दिखाया कि कैसे वे कंप्यूटर पर स्क्रीन रीडिंग मोबाइल ऐप और सहायक एप्लिकेशन एनवीडीए का उपयोग ध्वनि में रूपांतरण से  स्क्रीन संदेशों को समझने के लिए करते हैं। एनवीडीए  स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर दृष्टिबाधित लोगों को नौकरियों के लिए भी स्वतंत्र रूप से कंप्यूटर का उपयोग करनासिखाताहै।