5 Dariya News

सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अहम मुलाकात की

5 Dariya News

दिल्ली 12-Nov-2022

सुखविंदर सिंह बिंद्रा सीनियर भाजपा नेता व पूर्व स्टेट चेयरमैन पंजाब यूथ विकास व खेल विभाग (पंजाब सरकार) ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार हैं के साथ दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की।केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी भाजपा के वरिष्ठ नेत्री हैं। वह भारत के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

वह एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, व पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुकी है। वह अमेठी से लोकसभा सांसद हैं।पूर्व चेयरमैन बिंद्रा ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाबियों के हित के लिए पहले श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श धरती करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए बार्डर खोला। मोदी जी ने 26 दिसंबर  को गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के नाम पर वीर बाल दिवस के तौर पर समर्पित करने की तारीफ की। 

उन्हने कहा कि मोदी जी ही पंजाब को नई तरक्की दे सकते हैं। बिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से युवाओं के कल्याण और प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण बातें उनसे साझा कीं।चेयरमैन बिंद्रा ने कहा कि 2024 में भाजपा को पंजाब में लाने और लुधियाना शहर के निवासियों की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।