कर्नाटक में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या
5 Dariya News
बेंगलुरु 02-Nov-2022
कर्नाटक के कालाबुरागी जिले में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। कलबुर्गी की एसपी ईशा पंथ ने बुधवार को कहा कि मामले की जांच और आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता मंगलवार दोपहर को घर से बाहर गई थी। लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी जगह-जगह तलाशी शुरू की, जिसके बाद उसका शव खेत में मिला। मौके पर पहुंचकर ईशा पंथ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि लड़की नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी और अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। अलंद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।