5 Dariya News

छठ पूजा के पावन पर्व के बाद चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट ने सेक्टर-42 की झील पर चलाया सफाई अभियान

दृढ आस्था के साथ अभियान में ट्रस्ट के 150 से अधिक स्वयंसेवकों नेलिया भाग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 31-Oct-2022

चंडीगढ़ के सेक्टर 42 की झील में छठ पूजा के शुभ अवसर के बाद आज सुबह चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सतनाम सिंह संधू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रस्ट के स्वयंसेवक पूरी आस्था के साथ इस अभियान का हिस्सा बने। 

उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम चंडीगढ़ के सेक्टर 42 की झील पर पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं ने सांकेतिक छठ पूजा समारोह में शामिल होने के दौरान भगवान भास्कर और छटी मइया का आशीर्वाद लिया। इस भव्य आयोजन में बिहार और पूर्वांचल समुदाय के 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गौरतलब है कि सेक्टर-42 के सरोवर में 'स्नान और भोजन' की रस्म और उगते सूरज को अर्घ्य देने की रस्म के साथ सोमवार सुबह चार दिवसीय सूर्य उपासना का छठ पूजा पर्व संपन्न हुआ। इसके बाद चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सतनाम सिंह संधू के नेतृत्व में ट्रस्ट के 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने झील पर सफाई अभियान चलाया।

ट्रस्ट के संस्थापक सतनाम सिंह संधूने पूर्वांचल एवं बिहार के शुभ पर्व से संबंधित समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मूल रूप से छठ पूजा का पवित्र त्योहार उगते और अस्त होते सूर्य की पूजा से जुड़ा है, जो हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पूरी आस्था और निष्ठा के साथ बड़ी संख्या में इस ट्रस्ट के स्वयंसेवकइस सफाई अभियान से जुड़े हुए हैं।

सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पिछले एक साल से चंडीगढ़ नगर निगम और प्रशासन के सहयोग से ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि सिटी ब्यूटीफुल को सुंदरता और साफ-सफाई के मामले में नंबर वन के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर स्वच्छता रैंकिंग में 66वें स्थान से 12वें स्थान पर पहुंच गया है और निस्संदेह शहरवासियों के सहयोग से आने वाले समय में चंडीगढ़ जल्द ही पहला स्थान हासिल करेगा।