5 Dariya News

कैलिफोर्निया : हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को 31-Oct-2022

कैलिफोर्निया के एक शहर कोविना में हैलोवीन पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को एक बयान में लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के हवाले से बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। 

इसमें कहा गया है कि पार्टी में जाने वालों में से एक ने बन्दूक निकाल गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। फायरिंग के आसपास की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। कोविना सैन गैब्रियल घाटी में लॉस एंजिल्स शहर से 35 किमी पूर्व में स्थित है।