5 Dariya News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब और नाइजीरिया के दरमियान मज़बूत सबंधों पर दिया ज़ोर

नाइजीरिया के हाई कमिश्नर ने भगवंत मान के साथ की मुलाकात

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Oct-2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाइजीरिया और पंजाब के दरमियान अलग-अलग क्षेत्रों में मज़बूत सहयोग पर ज़ोर दिया। मुख्यमंत्री ने भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले के साथ बातचीत करते हुये कहा कि नाइजीरिया और पंजाब दोनों के लिए द्विपक्षीय लाभ की अथाह संभावना है। 

उन्होंने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब के दरमियान संबंधों को मज़बूत करना समय की ज़रूरत है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि दोनों सफलता की एक नयी कहानी लिख सकें। भगवंत मान ने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब को आपसी सहयोग के नये आयाम सृजित करने के लिए और संभावनाओं का पता लगाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और उनका एक ही एक एजेंडा कृषि लागतों को घटा कर कृषि को लाभदायक धंधा बनाना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पहले ही सशक्त प्रयास कर रही है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।भगवंत मान ने आगे कहा कि कृषि की लगातार बढ़ रही लागतों को घटाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं जिससे किसानों को संकट में से निकाला जा सके। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि यंत्रों के आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए यत्न किये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फसलों और खादों पर आधारित व्यापार बढ़ाने की संभावनाएं भी तलाशी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब के आपसी सहयोग के द्वारा राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाना समय की ज़रूरत है।